17.6 C
New York
Saturday, June 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जब आम्रपाली दुबे और निरहुआ की हुई सीएम योगी से मुलाकात ….

जब आम्रपाली दुबे और निरहुआ की हुई सीएम योगी से मुलाकात ….

11

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी उनके साथ थीं।

मुख्यमंत्री से लगभग 25 मिनट की मुलाकात के बाद निरहुआ काफी खुश नजर आए। निरहुआ ने मुलाकात को लेकर कहा, “वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। लखनऊ में भोजपुरी फिल्म इंस्टीट्यूट को लेकर मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा की। योगी आदित्यनाथ ने इसे जल्द ही मंजूरी का आश्वासन भी दिया है”।

निरहुआ ने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें आजमगढ़ की जनता से बहुत प्यार मिला”। इस दौरान अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर निरहुआ ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-