अमेठी से राहुल पीछे, हेमा ने बनाई 20 हजार वोटों की बढत

0

 10:45 AM

वहीं खबर आ रही है कि रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान ने फिर से बढ़त बना ली है। और भाजपा की जयाप्रदा को 13,519 वोट से पीछे हैं। वहीं संभल में गठबंधन प्रत्याशी डॉ बर्क 11,145 वोट से आगे चल रहे हैं। मुरादाबाद में भाजपा के सर्वेश सिंह गठबंधन प्रत्याशी डॉ हसन से 233 वोट से आगे निकल चुके हैं। वहीं मथुरा में हेमा ने 20 हजार की बढ़त बना ली है।

10:22 AM

लोकसभा चुनाव के इस रोमंचक मुकाबले में जो परिणाम आ रहे हैं। उससे किसकी सरकार साफ तौर पर बन रही है वह दिख रहा है। मतदान की गणना के मुताबिक फिरोजाबाद सीट से भाजपा के उम्मीदवार डॉ चंद्र सेन जादौन आगे चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मतगणना के पहले राउंड में जादौन को अब तक 8559 वोट प्राप्त हो चुके हैं। तो वहीं दूसरे स्थान पर सपा के अक्षय यादव हैं। जिन्हें 5097 वोट मिले हैं। वहीं जानकारी मिली है कि शिवपाल यादव 816 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल आगे चल रहे हैं। मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 3200 वोट प्राप्त हो चुके हैं। वहीं सपा के सूरज शर्मा 1550 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। हैं।

10:18 AM

सहारनपुर लोकसभा सीट के मतगणना के तीसरा राउंड में कांग्रेस – 23488,बसपा -31126, भाजपा – 21432 वोट पर हैं।

वहीं सहारनपुर लोकसभा सीट के मतगणना के चौथे राउंड में,कांग्रेस -24462, बसपा -42598,भाजपा -32109 वोट मिले हैं।

अगर बात करें यूपी के कैराना लोकसभा सीट की तो वहं का भी मुकाबला रोमांचक दिखाई पड़ रहा है। इस लोकसभा सीट से पहले राउंड के मतगणना में बीजेपी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी करीब 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं तो दूसरे राउंड में तबस्सुम हसन करीब 2050 वोटों से आगे हो चुकी हैं।दो राउंड खत्म होने के बाद दोनों प्रत्याशी लगभग बराबरी पर बने हुए हैं। वैसे इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

10:13 AM

लखनऊ के लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 6203 वोटों से आगे चल रहे हैं। तो उनके पीछे सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा 2316 वोटों के साथ हैं। कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम 726 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।  वहीं मोहनलालागंज में बसपा 4194 वोटों के साथ आगे चल रही है। भाजपा 3382 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं कांग्रेस 568 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। अमेठी के लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। वहीं लोकसभा  दूसरे राउंड में रामपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी आजम खान 19 हजार वोट से आगे हो चुके हैं। पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी आगे चल रहे हैं। गाजीपुर से मनोज सिन्हा पीछे चल रहे हैं। बदायूं से गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पीछे चल रहे हैं।

10:08 AM

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को 30589 मत, गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को 15895 और कांग्रेस के अजय राय को 8779 मत मिले थे। पीएम मोदी, शालिनी से 14694 मतों से आगे चल रहे थे।

 

वहीं बलिया लोकसभा सीट से पहले चरण की मतगणना में गठबंधन के सनातन पांडेय भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त से करीब 2800 वोट से आगे चल रहे थे।

वहीं जौनपुर जिले की मछली शहर लोकसभा सीट से दूसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज 1450 मत से आगे थे। और सपा-बसपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद दूसरे नंबर पर थे। वहीं जौनपुर सदर 73 लोकसभा से दूसरे चक्र की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 800 वोटों से आगे। आजमगढ़ लोकसभा सीट की पहले चक्र की मतगणना खत्म। पहले राऊंड के मतगणना में आजमगढ़ सीट से गठबंधन से सपा के प्रत्याशी अखिलेश यादव को 5075 मत मिले। बीजेपी के दिनेशलाल यादव निरहुआ 1637 वोट मिले। आजमगढ़ लोकसभा सीट की पहले राउंड की मतगणना पूरी। पहले चरण की गिनती के बाद आजमगढ़ सीट से गठबंधन से सपा के प्रत्याशी अखिलेश यादव को 5075 वोट मिले। बीजेपी के दिनेशलाल यादव निरहुआ 1637 वोट मिले थे।

 

10:04 AM

यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का आगे हैं। तो वहीं सपा 6942 वोटों से आगे चल रही है। पहले राउंड के मतगणना में मुलायम को अब तक 18608 वोट मिल चुके थे। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा बनी हगुई है। भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को अब तक 11666 वोट मिले। मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी आगे। पहले राउंड में हेमा को अब तक 15287 वोट मिल चुके हैं, वहीं दूसरे नंबर पर रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह है। इन्हें अब तक 6656 वोट मिले। एटा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह 2649 वोटों से सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह से आगे। राजवीर सिंह को अब तक 19836 वोट मिले हैं, वहीं देवेंद्र के 17187 वोट हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को बढ़त मिली है, वहीं आगरा सीट पर भाजपा और गठबंधन में मुकाबला बना हुआ है।