17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए, क्या समीक्षा की विल स्मिथ ने ‘गली बॉय’ पर…

जानिए, क्या समीक्षा की विल स्मिथ ने ‘गली बॉय’ पर…

8

:  बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर  धमाल मचा रही है, इस फिल्म ने तीसरे ही दिन 18 करोड़ की कमाई कर ली है, और तीन दिनों में फिल्म की कमाई लगभग 50 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म पर्दे पर न सिर्फ धांसू एक्टिंग से बल्कि, दमदार कहानी के कारण अपनी पहचान बना ली है। ज्यादातर क्रिटिक्स ने भी रणवीर सिंह की ‘गली बॉय’ को 3 से 4 स्टार रेटिंग दिए हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म को देश में करीब 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, हालांकि इस फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘पद्मावत’, ‘गुंडे’ और ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ को पीछे छोड़ दिया है।

ग्रैमी अवॉर्ड विनर रैप आर्टिस्ट ‘विल स्मिथ’ ने फिल्म देखी और इसमें रणवीर सिंह के काम की तारीफ की, बता दें कि रणवीर फिल्म में एक रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने रणवीर को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘यो रणवीर! कॉन्ग्रैट्स मुझे गली बॉय में तुम्हारा काम बेहद पसंद आया है।

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट ने रणवीर की प्रेमिका का किरदार निभाया है। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही रणवीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम करती नजर आएंगी।