17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood करीना कपूर खान ने दूसरी बार दी गुड न्यूज, सोशल मीडिया पर...

करीना कपूर खान ने दूसरी बार दी गुड न्यूज, सोशल मीडिया पर मिली बधाइयां

5

बॉलीवुज करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बुधवार को सैफ और करीना ने आधिकारिक तौर से अपनी खुशियों के बारे में फैंस को बताया।

करीना के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। करीना की बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर करीना को बधाई दी।

इसके अलावा अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने भी करीना को बधाई। करीना ने दोनों का शुक्रिया अदा किया है। रिद्धिमा ने करीना के साथ की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- बधाई हो बेबो और सैफ। करीना दोनों रिद्धिमा और रिया के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं।

रिया के साथ उनकी दोस्ती की काफी चर्चा रहती है। करीना कपूर खान सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं।

नागिन 5 में हिना के बाद सुरभि चंदना भी बदले के लिए तैयार, शुरू की शूटिंग

सैफ की पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह हैं। अमृता सिंह से सैफ को दो बच्चे हैं। करीना कपूर खान से सैफ अभी एक बेटा है, जिसका नाम तैमूर है।

अब करीना दोबारा मां बनने वाली हैं। इस गुड न्यूज से करीना के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।  अगर वर्क फ्रंट की बात करें करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा मे नजर आने वाली हैं।

वो सुपरहिट फिल्में जिन्हे श्रीदेवी ने किया था रिजेक्ट

फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं। करीना की जोड़ी फिर आमिर संग होगी। इससे पहले करीना फिल्म गुड न्यूज और अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं।

फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा भी अहम रोल में थे। वहीं अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान और राधिका मदान लीड रोल में थे।