17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बिग बॉस सीज़न 13 के सेट की बदली जगह, जानिए वजह

बिग बॉस सीज़न 13 के सेट की बदली जगह, जानिए वजह

6

बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू होने वाला है। टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो को लेकर मेकर्स जोरों शोरों से तैयारियां कर रहे हैं। इस बार भी शो के फॉर्मेट में बदलाव किए जाएंगे। शो की लोकेशन भी बदलेगी।

खबर है कि बिग बॉस 13 की लोकेशन को लोनावला से मुंबई की फिल्म सिटी में शिफ्ट किया जाएगा। लोकेशन मुंबई में होने से सलमान खान को इंशाअल्लाह की शूटिंग में भी आसानी होगी।सूत्रों की माने तो ये कंफर्म किया है कि, ”हां बिग बॉस 13 का सेट बिग बॉस मराठी 2 से रिप्लेस होगा।

इस शो को महेश मांजरेकर होस्ट कर रहे हैं। जो कि सलमान खान के करीबी दोस्त हैं। महेश मांजरेकर ने ही सलमान को सुझाव दिया था कि वे मराठी बिग बॉस 2 के लिए बनाए गए सेट को देखें। सलमान को ये आइडिया बहुत पसंद आया। फिर तय हुआ कि मराठी बिग बॉस के सेट में थोड़ा बदलाव कर इसे हिंदी वर्जन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। मराठी वर्जन की शूटिंग खत्म होने के बाद बिग बॉस 13 का शूट शुरू होगा”।  बता दें, मराठी बिग बॉस-2 26 मई से शुरू होगा।