17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या कुली नंबर 1 के लिए डेविड धवन और वासु भगनानी में...

क्या कुली नंबर 1 के लिए डेविड धवन और वासु भगनानी में हुई थी लड़ाई?

4

बॉलीवुड फिल्म मेकर डेविड धवन कुली नंबर वन का रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वासु भगनानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म में लीड रोल की कास्टिंग को लेकर डेविड और वासु में लड़ाई हो गई थी। वासु चाहते थे कि वरुण की जगह उनके बेटे जैकी फिल्म में लीड रोल निभाएं। हालांकि, एक इंटरव्यू में डेविड धवन ने ऐसी खबरों को आधारहीन करार दिया है।

डेक्कन क्रोनिकल से बातचीत में डेविड धवन ने कहा- “हमारे बीच में कोई भी झगड़ा नहीं है। वासु और मैं एक दूसरे को 25 से ज्यादा सालों से जानते हैं। हम हमेशा सेम पेज पर रहे हैं”।

वासु और डेविड 1995 में कुली नंबर 1 से साथ आए थे। फिर हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां और बीवी नंबर 1 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-