17.6 C
New York
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आखिर क्यों टीवी के महादेव नही करते कोई रोमांटिक शो?

आखिर क्यों टीवी के महादेव नही करते कोई रोमांटिक शो?

11

टीवी के मशहूर एक्टर मोहित रैना अपनी अपकमिंग वेब सीरीज काफिर को लेकर चर्चा में हैं। मोहित रैना इसमें एक पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं। इस वेब सीरीज से वो डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। इन दिनों मोहित वेब सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में मोहित ने बताया कि वो टीवी पर रोमांटिक शो क्यों नहीं करते।

एक इंटरव्यू में जब मोहित से पूछा गया कि आपकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है,  लेकिन हमने आपको टीवी पर कोई रोमांटिक शो करते नहीं देखा। क्यों? मोहित ने बताया, “क्योंकि मुझे छोटे पर्दे पर पावर का नशा चढ़ गया और मुझे बहुत मज़ा आया। लेकिन अब, उन विकल्पों का पता लगाने का समय आ गया है”।

बता दें कि मोहित ने उन्होंने देवों के देव महादेव में शिव की भूमिका निभाई, चक्रवर्ती अशोक सम्राट में अशोक और सारागढ़ी के युद्ध में हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” से बॉलीवुड डेब्यू किया था। टीवी शो देवों के देव महादेव से उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-