17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य Kashmir पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक पाकिस्तानी सहित जैश के तीन...

पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक पाकिस्तानी सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर

3

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बुधवार सुबह शुरू हुए तलाशी अभियान के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और अब तक इसमें जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इसमें से एक पाकिस्तानी नागरिक है।

कश्मीर पुलिस इंस्पेक्टर जनरल ने बताया कि इन आतंकियों के पास से 2 एम-4 कार्बाइन और 1 एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने जिले के चांदगाम गांव में आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा।

इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये , जिनमें एक पाकस्तिानी भी शामिल है।