
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों नेता जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में पार्टी के अन्य लोगों को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के कारणों और हिरासत में लिए गए अन्य लोगों की संख्या को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।













