17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, CM धामी ने किया स्वागत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, CM धामी ने किया स्वागत

6

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून पहुंचे, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया, रक्षा मंत्री आज गढ़वाल मंडल की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे, रक्षामंत्री प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी जनपद की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे, वहीं संभावना जताई जा रही है कि कार्यक्रम के दौरान सीएम उत्तरकाशी के लिए कुछ विशेष घोषणा भी कर सकते हैं।

विजय संकल्प यात्रा के समापन पर आज उत्तरकाशी में सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कई अन्य दिग्गज भी  शामिल रहेंगे, भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का जोशियाड़ा में समापन होगा, पुष्कर धामी ने कहा कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए है, कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराया जायेगा, जरुरत पड़ी तो शक्ति भी बरती जाएगी।