17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood पटियाला कोर्ट पहुंची दीपिका की छपाक,रिलीज रोकने की मांग

पटियाला कोर्ट पहुंची दीपिका की छपाक,रिलीज रोकने की मांग

7

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शादी के बाद फिल्म छपाक में नजर आने वाली है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बेस्ड है। ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म पर मुसीबत की गाज गिरती दिख रही है।

इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी हंगामा चल रहा है और अब एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की वकील अपर्णा भट्ट भी फिल्म के मेकर्स से नाराज हो गई है।

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की रिलीज की रोक की मांग को लेकर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल करवाई गई है। वकील अपर्णा भट्ट ने इस याचिका को दाखिल किया है।

अपनी इस याचिका में अपर्णा भट्ट ने कहा है- ‘उन्होंने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का केस सालों तक लड़ा लेकिन इस फिल्म में मुझे क्रेडिट नहीं दिया गया है’। अपर्णा का कहना है कि उन्होंने फिल्म छपाक की स्क्रिप्ट में भी काफी मदद की थी।