17.6 C
New York
Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बलात्कार के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला

बलात्कार के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला

5

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में बलात्कार के एक आरोपी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि 25 वर्षीय युवक को बलात्कार के एक मामले में 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को 11 फरवरी को जमानत दे दी गई थी। जायसवाल ने कहा कि शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और मौत का कारण पता करने के लिए घटना की जांच जारी है