17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news छत्तीसगढ़ की धर्म संसद पर छिड़ा विवाद, कालीचरण महाराज के राष्ट्रपिता महात्मा...

छत्तीसगढ़ की धर्म संसद पर छिड़ा विवाद, कालीचरण महाराज के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बिगड़े बोल

4

हरिद्वार की धर्म संसद में हेट स्पीच से उठे विवाद के बाद अब रायपुर में आयोजित धर्म संसद भी विवादों के घेरे में आ गई है। रविवार को हुए इस आयोजन में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस दौरान कालीचरण महाराज ने नाथूराम गोडसे की तारीफ भी की। महात्मा गांधी के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने कालीचरण महाराज की आलोचना की है। वहीं उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है। उधर कालीचरण महाराज का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है। कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्र के मंत्रियों नेताओं ने भी उनकी आलोचना की है। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि यह भगवाधारी फ्रॉड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सरेआम गालियां दे रहा है। इसे तत्काल अंदर करना चाहिए।

गांधी जी से किसी का वैचारिक मतभेद हो सकता है, पर उनका अपमान करने का हक किसी को नहीं है। यह अक्षम्य अपराध है। वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने कहाकि सत्य, अहिंसा को झूठ और हिंसक कभी हरा नहीं सकते। बापू हम शर्मिंदा हैं। तेरे कातिल जिंदा हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने टि्वटर पर लिखा है, ‘ये कौन है जो हमारे राष्ट्रपिता को गाली दे रहा है? मोदी जी कुछ करेंगे या इनको भी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे।