17.6 C
New York
Friday, July 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पार्टी से निलम्बित, पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पार्टी से निलम्बित, पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप

8

केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्य की अक्सर ही सराहाना करने के साथ अपनी ही पार्टी पर लगातार उंगली उठाने वाली विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस ने निलम्बित कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के रायबरेली सदर क्षेत्र की युवा विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस के प्रवासी कामगारों की मदद करने के लिए बसों का बेड़ा लगाने के मामले में कांग्रेस पर उंगली उठाई थी।

कांग्रेस से अदिति सिंह के इस कृत्य को अनुशासनहीनता माना है। इसके बाद कांग्रेस ने विधायक आदिति सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई हुई है। रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने प्रवासी कामगारों के लिए बसों के मुद्दे पर भाजपा का पक्ष लेते हुए बुधवार को अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा।