17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 14 साल से कम उम्र बच्चों के लिए आरोग्य सेतु ऐप जरूरी...

14 साल से कम उम्र बच्चों के लिए आरोग्य सेतु ऐप जरूरी नहीं, विमान यात्रा पर गाइडलाइन जारी

4

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)ने 25 मई से शुरू हो रहे घरेलू विमान परिचालन सेवा को लेकर मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) जारी किया है। एसओपी के अनुसार सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से अपने फोन पर आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्टर होना होगा।

समाचार एजेंसी एएनआइ ने एएआइ के हवाले से जानकारी दी है कि प्रवेश द्वार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल / हवाई अड्डे के कर्मचारियों द्वारा जांच किया जाएगा। हालांकि, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु अनिवार्य नहीं है।

एएआइ के अनुसार शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की बैठने की व्यवस्था की जाएगी।गौरतलब है कि नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं 25 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी।