17.6 C
New York
Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बंगलूरू में

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बंगलूरू में

17

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 से 20 अप्रैल तक बंगलूरू में होगी। बैठक से पहले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए गतिविधि तेज हो गई है। चर्चा है कि भाजपा को 30 मार्च से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में नया अध्यक्ष मिल सकता है। नए अध्यक्ष के निर्वाचण के बाद परिषद की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगेगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तेलंगाना और हरियाणा में नए अध्यक्ष के लिए बातचीत अंतिम दौर में है। इनमें ओडिशा, हरियाणा, कर्नाटक और तेलंगाना में अध्यक्ष पद की महज औपचारिक घोषणा बाकी है, जबकि दूसरे राज्यों में बातचीत की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारी-बारी से अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 18 राज्यों में संगठन चुनाव जरूरी हैं। अब तक 14 राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न हो चुके हैं। आठ अन्य राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़ कर संगठन चुनाव करीब-करीब पूरा हो चुका है। इन राज्यों में बारी-बारी से पांच अप्रैल तक नए अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।