17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना वायरस के मद्देनजर भाजपा एक महीने तक कोई प्रदर्शन नहीं करेगी...

कोरोना वायरस के मद्देनजर भाजपा एक महीने तक कोई प्रदर्शन नहीं करेगी : नड्डा

7

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर एक महीने तक कोई प्रदर्शन या आंदोलन न करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जन सभाएं नहीं करेगी। अगर हमें कोई जानकारी देनी होगी तो वरिष्ठ पार्टी नेता ज्ञापनों के जरिए सूचना देंगे। नड्डा ने कहा, ‘‘पार्टी की सभी इकाइयों से कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता फैलाने के साथ साथ इस संबंध में भी जानकारी देने को कहा गया है

कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए ।’’ भाजपा अध्यक्ष का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की संसदीय दल की बैठक में सांसदों को कोरोना वायरस के बारे में छोटे छोटे समूहों में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कहा तथा सुझाव दिया कि उन्हें 15 अप्रैल तक कोई भी जन आंदोलन शुरू करने से बचना चाहिए।