भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस: बोले- जेपी नड्डा सेवा ही संगठन है, और सेवा ही हमारा लक्ष्य है

2

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्तोओं को संबोधित किया। वहीं लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है। ये हम सबके लिए बहुत खुशी का अवसर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो भाजपा की विकास यात्रा में अपने जीवन को लगाया है उसका परिणाम आज हम लोगों को दिख रहा है। मैं करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

हमारा सौभाग्य है कि भाजपा और हमारी NDA को मिलाकर हमारी आज 18 राज्य में सरकार है- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि देश में हमारे विधायकों की संख्या 1,379 है, हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है। ये पार्टी गरीबों की पार्टी है। हमारा सौभाग्य है कि भाजपा और हमारी NDA को मिलाकर हमारी आज 18 राज्य में सरकार है। हम भाजपा को इस तरीके से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ा रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा देश में हमारे विधायकों की संख्या 1,379 है, हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है। ये पार्टी ग़रीबों की पार्टी है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा 42 वर्ष के इस कार्यक्रम में आज हमें उन लोगों को भी याद करना है, जो पहले जनसंघ काल से पहले दीया लेकर चले और बाद में कमल के फूल को लेकर चले। आज इस पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए 3-3, 4-4 पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया। आज उनकों भी याद करने का अवसर है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर लखनऊ पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फरहाया।

भाजपा के ‘स्थापना दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पार्टी मुख्यालय में कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने BJP के 42वें स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फरहाया।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “PM के नेतृत्व ने पिछले 8 वर्षों में शासन की एक नई परिभाषा दी है जैसे गुड गवर्नेंस इज आल्सो गुड पॉलिटिक्स, विकास का काम हुआ और ये सफलता हमारे कार्यकर्ता के कारण हुए हैं।”