17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news PM सूरक्षा चूक में केन्द्र की जांच टीम पहुंची फिरोजपुर, पंजाब के...

PM सूरक्षा चूक में केन्द्र की जांच टीम पहुंची फिरोजपुर, पंजाब के DIG- SSP किए गए तलब

5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में जांच के लिए गृह मंत्रालय की टीम शुक्रवार को दिल्ली से फिरोजपुर पहुंची. टीम उस स्थान पर भी गई, जहां पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक रुका था. इसी जगह पर टीम ने फिरोजपुर SSP और DIG को पूछताछ के लिए बुलाया. इतना ही नहीं गृह मंत्रालय की टीम ने पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को भी तलब किया है. उनसे BSF कैंप में पूछताछ की जाएगी. गृह मंत्रालय की कमेटी में कैबिनेट सेक्रेटिएट में सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्सेना को प्रमुख बनाया गया है. कमेटी में आईबी के जॉइंट डायरेक्टर बलबीर सिंह और एसपीजी के आईजी एस सुरेश शामिल हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में बुधवार को प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी करने के कारण प्रधानमंत्री का काफिला फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर यहां 15-20  तक फंसा रहा. इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक बताई जा रही है. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी. उधर पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी रिकॉर्ड पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास सुरक्षित रखें जाएंगे. जांच में NIA भी शामिल होगी. अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।