17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एक हजार कंपनियों को अलर्ट जारी

एक हजार कंपनियों को अलर्ट जारी

8

नोएडा में कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। यहां दो स्कूल को बंद कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 1,000 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियों को अलर्ट नोटिस भेजा है। नोएडा सीएमओ अनुराग भार्गव के अनुसार नोटिस में सभी कंपनियों से कहा गया है

कि यदि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए। सीएमओ ने बताया कि ईरान, सिंगापुर, चीन समेत 13 देशों से लौटने वाले लोगों की जांच का आदेश दिए गए हैं। नोएडा में चीन, जापान, कोरिया, इटली, जर्मनी की कई नामी कंपनियां है।