17.6 C
New York
Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा : 13 लोगों की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा : 13 लोगों की मौत

2

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई तथा 31 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब दस बजे फिरोजाबाद के नगला खानगर थाना क्षेत्र में हुआ।

दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस ने एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य सुनश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार के प्रबंध किये जाने के भी निर्देश दिए।