17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh राम मंदिर परिसर में बनेगा वैक्स म्यूजियम!

राम मंदिर परिसर में बनेगा वैक्स म्यूजियम!

15

योध्या के राम मंदिर परिसर में परिक्रमा पथ पर एक भव्य वैक्स म्यूजियम बनाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन इस साल दीपोत्सव के मौके पर किया जाएगा. सरकार का कहना है कि इस परियोजना में अब तक लगभग 7.5 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है और निर्माण काम तेजी से चल रहा है.

यूपी सरकार ने रविवार को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर में बन रहे भव्य वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन इस साल दीपोत्सव पर किया जाएगा. ये म्यूजियम परिक्रमा पथ पर बनाया जा रहा है जो कि 10,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है. मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को एक अनूठा-सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अनुभव प्रदान करेगा.