17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime प्रेमी फैजान के साथ मिलकर मां ने अपने 10 साल के बच्चे...

प्रेमी फैजान के साथ मिलकर मां ने अपने 10 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट…

8

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों की विधवा मां के अवैध संबंध के चलते 10 साल के मासूम की हत्या हो गई. आरोपी मां के प्रेमी फैजान ने बच्चे की जान ली. पुलिस ने आधी रात मुठभेड़ के बाद फैजान को गिरफ्तार किया.

डीसीपी गौरव बंसल ने बताया कि ‘गिरफ्तारी के दौरान फैजान ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस की फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई, अस्पताल ले जाने पर फैजान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया’.