17.6 C
New York
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh प्रयागराज में टीचर के थप्पड़ मारने से 3 साल के मासूम बच्चे...

प्रयागराज में टीचर के थप्पड़ मारने से 3 साल के मासूम बच्चे की गयी जान

17

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. चार साल के शिवाय की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल के दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.मृतक शिवाय डीडीएस जूनियर हाईस्कूल में नर्सरी का छात्र था. उसके साथ उसका भाई सुमित और बहन पूर्वी भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं.

सुमित ने परिजनों को बताया कि शिवाय काफी देर से रो रहा था. एक टीचर उसे सुमित की कक्षा में ले आई और बेंच पर बैठा दिया. जब वह चुप नहीं हुआ तो एक महिला टीचर ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे उसका सिर बेंच से टकरा गया और वह जमीन पर गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई.