Home news Crime अर्धसैनिक बलों के 700 जवानों ने की आत्महत्या

अर्धसैनिक बलों के 700 जवानों ने की आत्महत्या

0

अर्धसैनिक बलों के 700 जवानों ने की आत्महत्या

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद की एक समिति को बताया कि पिछले छह सालों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में जवानों की आत्महत्या के करीब 700 मामले सामने आए हैं। लोकसभा में पेश रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा आंतरिक सुरक्षा संबंधी चुनौतियां मूल्यांकन एवं प्रतिक्रिया तंत्र विषय पर मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व वाली प्राक्कलन समिति के समक्ष केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि एकाकीपन स्थिरता का अभाव और घरेलू परेशानियां इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here