17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रिंटिंग मिल में केमिकल लीक होने से 6 की मौत, 20 से...

प्रिंटिंग मिल में केमिकल लीक होने से 6 की मौत, 20 से अधिक की हालत गंभीर

20

गुजरात के सूरत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक प्रिंटिंग मिल में केमिकल के रिसाव से 6 कर्मचारियों की जान चली गई है। वहीं, इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। राहत और बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिल के पास मौजूद एक नाले में एक टैकर चालक केमिकल डाल रहा था। इस दौरान ही उसमें से एक जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसकी चपेट में प्रिंटिंग मिल के कर्मचारी भी आ गए। जब तो लोग स्थिति को समझ पाते तब तक पांच की जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ ओंकार चौधरी ने बताया कि सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके की एक कंपनी में गैस रिसाव से छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।