नक्सलियों ने देर रात ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली बस में लगाई आग , मार्ग पर नक्सली पर्चे फेंके

0

नारायणपुर। आपको बता दिया जाए कि छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार आतंक मचाकर रखे हुए हैं। आपको बता दिया जाए सुकमा में नक्सलियों ने देर रात ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगाने के बाद सुकमा मार्ग पर नक्सली पर्चे फेंकते हुए नज़र आए। नक्सलियों ने आज दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों के स्पेशल ज़ोनल कमेटी ने पर्चे जारी किए हैं। पुलिस जवानों ने पर्चे जब्त किए हैं।

बता दे, वहीं नारायणपुर में भी नक्सलियों ने दंडकारण्य बंद का आह्वान भी करते नज़र आए है। ओरछा के कस्तूरबागांधी छात्रावास के सामने बैनर एवं पंपलेट लगाए हैं। नक्सलियों के बंद के कारण कई मार्ग प्रभावित हुए हैं।

वहीं सुकमा छत्तीसगढ़ की सीमा पर एक बार फिर से नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाकर रखा हुआ है। नक्सलियों ने देर रात ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पर्चा भी जारी करते दिखाई दिए। बता दिया जाए कि जिसमें एक दिवसीय दण्डकारण्य बंद का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के चिंतुर में नक्सलियों ने यात्री बस को आग के हवाले कर दहशत फैलाई है। कोंटा एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

बीजापुर में धर्माराम कैंप में की फायरिंग

सुकमा के अलावा बीजापुर में भी नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। धर्माराम कैंप में फायरिंग कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। मिल रही खबरों के अनुसार पामेड़ थानाक्षेत्र के कैंप पर नक्सलियों ने 5-6 BGL दागे है। इस दौरान जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 15-20 मिनट तक दोनों तरफ से चली गोली। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।