17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जिलाधिकारी अल्मोडा ने ली बच्चो और छात्रों की सुध

जिलाधिकारी अल्मोडा ने ली बच्चो और छात्रों की सुध

7

उत्तराखंड के अल्मोडा में जिलाधिकारी वंदना ने जिले में बच्चो और छात्रो से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारों से पूरी जानकारी ली है । जिलाधिकारी ने बाल कल्याण गृह के सदस्यों के साथ की बैठक और दिये निर्देश । जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा है की बच्चो और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अधिकारी गंभीरता से काम करें । खास तौर पर जिले के उन बच्चों की सूची तैयार की जाय जो कोरोना काल में अनाथ हो गए हैं और उन्हें प्रशासनिक मदद की जरुरत है। राज्य में चल रही वात्सल्य योजना समेत बच्चो के खिलाफ अपराधों पर विभाग तेजी से काम करे । राज्य में बच्चों के टीकाकरण समेत उनकी शिक्षा को लेकर भी जिलाधिकारी ने जरुरी निर्देश दिए हैं । बाल कल्याण गृह अल्मोडा से उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली हार्ट केयर संस्थान में गयी छात्राओं से भी बात की और उन्हें जनपद स्तर से हरसंभव मदद दिलाने की बात कही l बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रघुवर दत्त तिवारी और समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए l