17.6 C
New York
Friday, June 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ओंकारेश्वर बांध की नहर में डूबने के कारण चार बच्चों की हुई...

ओंकारेश्वर बांध की नहर में डूबने के कारण चार बच्चों की हुई मौत

9

खंडवा। आपको बता दिया जाए कि मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बड़ा हादसा होता हुआ नज़र आया। ओंकारेश्वर बांध की नहर में डूबने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों के शव बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि मांधाता थाना क्षेत्र का यह मामला है। चारों बच्चियां नहाने के लिए बांध पहुँची हुई थी। इस समय पैर फिसलने से बच्चियां गहराई चली गई। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों बच्चियां एक-एक कर डूबती नज़र आई। चारों की तैरती लाश देख लोग भी हैरान रह गए।

बता दिया जाए लोगों की सूचना के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने भारी मशक्कत के बाद चारों के शव बरामद करते हुए नज़र आए। वहीं शव की पहचान करने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।