17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news NDA को बड़ा झटका, कुशवाहा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

NDA को बड़ा झटका, कुशवाहा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

8

 भाजपा का नेतृत्व वाले उपेंद्र कुशवाहा राजग का दामन छोड़ सकते है। कुशवाहा के इस कदम से बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रही हैं।

रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से कुशवाहा थोड़े नाराज चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा और जदयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी हुई है। रालोसपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि “कुशवाहा आज भाजपा से अपनी राह अलग करने की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ-साथ वह केंद्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देंगे।”

खबरों के मुताबिक रालोसपा पार्टी अपने विपक्ष के साथ हाथ मिला सकती है जिसमें लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। कुशवाहा के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ विपक्ष के कई अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-