17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म पहले राम मंदिर, अब कल्कि धाम का शिलान्यास, पीएम मोदी ने एक...

पहले राम मंदिर, अब कल्कि धाम का शिलान्यास, पीएम मोदी ने एक महीने में दो बार जीता दिल

20

पीएम मोदी ने संभल में कल्कि धाम का किया शिलान्यास, पांच साल में बनकर तैयार हो जाएगा कल्कि जी का दिव्य मंदिर

संभल- सोमवार 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के संभल में भगवान कल्कि जी के मंदिर का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी शामिल हुए। आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का पिछले 18 सालों से सपना था कि वो भगवान कल्कि जी के मंदिर का निर्माण कराये जो अब इतने सालों बाद साकार होगा।

आचार्य जी कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भी है। कल्कि धाम को बनने में पूरे पांच साल का समय लगेगा। काशी में विश्वनाथ मंदिर और अब जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ऱखी और अब एक महीने के अंदर ही पीएम मोदी ने संभल में कल्कि धाम का शिलान्यास भी कर दिया। पीएम मोदी लगातार सनातनियों का दिल जीतने में लगे हैं।

पीएम मोदी लोकसभा चुनाव 2024 चुनावों के लिए लगातार चुनावी पीच तैयार कर रहे हैं। इसी के चलते कल्कि धाम के शिलान्यास के दौरान भी पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए इसे नए युग की शुरुआत बताया।