17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म यूपी में यहां स्थित है छोटा हरिद्वार, आपने यहां डुबकी लगाई की...

यूपी में यहां स्थित है छोटा हरिद्वार, आपने यहां डुबकी लगाई की नहीं!

58

हरिद्वार जाने का टाइम नहीं मिल रहा तो गाजियाबाद में स्थित छोटे हरिद्वार में लगाइये डुबकी

गाजियाबाद- गंगा मैया में डुबकी लगाने और भोलेनाथ के दिव्य दर्शन करने आप एक ना एक बार हरिद्वार तो गए ही होंगे, पर आज जिस पवित्र स्थान के बारे में हम आपको बताने जा रहे है वो यूपी के गाजियाबाद के NH34 के पास मुरादनगर में स्थित है. ये छोटे हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध है.

यहां हरिद्वार में गंगा आरती की तरह विधि-विधान से पूजनीय पंडितों द्वारा गंगा आरती की जाती है. हरिद्वार की तरह यहां कई घाट बनाये गए है जिसमें आप डुबकी लगा सकते हैं. हरिद्वार की तरह ही यहां गंगा मैया में भोलेनाथ जी की छोटी सी प्रतिमा भी बनी हुई है. इन घाटों में पानी सिर्फ गंगा नदी से आता है.

इस पावन धाम की मान्यता अब दिनों दिन बढ़ती जा रही है. मेरठ, दिल्ली, आस-पास के इलाकों से लोग यहां गंगा मैया में डुबकी लगाने आते हैं.

इन घाटों की देखभाल और कार्य राधा रानी सेवा समिति द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं.