17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी एवं दो अपराधी घायल

मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी एवं दो अपराधी घायल

4

बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में गंडारा बाजार के पास मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शनिवार को बताया कि बदमाश राजू एवं दुल्ला उर्फ अब्दुल्ला के खिलाफ गोहत्या और मारपीट सहित 14 मामले दर्ज हैं।

मिश्र ने बताया कि कैसरगंज थाने के कोतवाल संजय सिंह एवं गंडारा चौकी प्रभारी प्रकाश त्रिपाठी एवं कांस्टेबल मनीष यादव खालेपुरवा में शुक्रवार रात लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ड्यूटी पर थे।

उन्होंने बताया कि इस बीच बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर जा रहे बदमाशों को रोका गया, तो उन्होंने देशी तमंचों से पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस बल ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।

मिश्र ने बताया कि करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ में संजय सिंह, प्रकाश त्रिपाठी और मनीष यादव भी घायल हो गए। राजू एवं दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल पुलिसकर्मियों एवं आरोपियों को इलाज हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।