17.6 C
New York
Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राजनांदगांव के मानपुर में मुठभेड़ के दौरान एसआई शहीद, चार नक्सली हुए...

राजनांदगांव के मानपुर में मुठभेड़ के दौरान एसआई शहीद, चार नक्सली हुए ढेर

8

शुक्रवार को मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परदोनी के जंगल में करीब 9 बजे नक्सलियों के साथ पुलिस जवानों की मुठभेड़ हुई। जिसमें मदनवाड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा शहीद हो गए। मुठभेड़ में चार नक्सली भी मारे गए हैं, जिनमें दो महिला और दो पुरुष हैं।

नक्सलियों ने एंबुश में फंसाकर हमला बोला। बैकअप पार्टी भेजी गई है, जो मौसम खराब होने के कारण रात दो बजे तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई है। टीम में शामिल दस जवानों से देर रात तक संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिला मुख्यालय से करीब सौ किलोमीटर दूर मानपुर थाने की पुलिस रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सर्चिंग पर निकली थी।

रात करीब 9 बजे ग्राम परदोनी के जंगल की पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने नीचे से गुजर रही पुलिस टीम को एंबुश में फंसाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों के मोर्चा संभालने तक गोली सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा के पेट में जा लगी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हुई। शहीद श्यामकिशोर मूल रूप से अंबिकापुर के निवासी थे।