रामायण की सीता अब बनेंगी सरोजिनी नायडू , शेयर किया पोस्टर

0

रामानंद सागर की रामायण में  सीता का किरदार निभाकर  लाखों दिलों पर राज करने वाली दीपिका चिख्लियाअब अपनी नई फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किरदार निभा रही है। फिल्म सरोजिनी में टाइटल रोल कर रही दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है।

फिल्म सरोजिनी को आकाश नायक और धीरज मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इस कहानी को धीरज मिश्रा और यशोमति देवी ने लिखा है। इस फिल्म को कनु भाई पटेल ने द रॉयल मीडिया बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

नाइटिंगेल ऑफ इंडिया के नाम से जानी जाने वाली सरोजिनी नायडू एक महान कवि थीं, जिन्होंने राजनीति से लेकर त्रासदी तक के असंख्य विषयों में लिखा। यह पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म है जो सरोजिनी नायडू की फिल्म यात्रा दिखाएगी। अब तक बॉलीवुड ने नाइटिंगेल ऑफ इंडिया पर कोई भी बायोपिक नहीं बनाई है।