17.6 C
New York
Sunday, September 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नक्सलियों ने IED ब्लास्ट से पुल उड़ाया, निशाने पर थे सुरक्षा बल,...

नक्सलियों ने IED ब्लास्ट से पुल उड़ाया, निशाने पर थे सुरक्षा बल, साजिश नाकाम

2

एक ओर पूरी दुनिया कोरोनावायरस के संकट से जूझ रही है। लोग इस हालात में एक-दूसरे की अोर मदद का हाथ आगे बढा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नक्सली अपने नापाक मंसूबों से बाज नहीं आ रहे। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सिलयों ने एक बार फिर हिंसा की कोशिश की है। नक्सिलयों ने यहां बम ब्लास्ट किया है।

सुकमा जिले के दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर पोलमपल्ली के पास नक्सलियों ने पुल को बम से ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। नक्सिलयों ने बीती रात इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि इसी पुलिया से होकर रोजाना सुरक्षाबल रोड ओपनिंग और सर्चिंग के लिए निकलते हैं। नक्सली सुरक्षा बल के जवानों को अपना निशाना बनाना चाहते थे, लेकन उनकी यह साजिश नाकाम हो गई।