17.6 C
New York
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में पांच साल का...

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में पांच साल का बच्चा भी शामिल

5

ब्रिटेन में कोविड-19 से शनिवार को 708 लोगों की मौत हो गई जो देश में इस बीमारी से एक दिन में होने वाली मौतों की सर्वाधिक संख्या है। मृतकों में पांच साल एक बच्चा भी शामिल है जिसे देश का सबसे कम उम्र का मृतक बताया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार चार बजे तक इस विषाणु से संक्रमित 4,313 लोगों की मौत हुई है और शनिवार तक कुल 41,903 मामलों की पुष्टि हुई।

देश में मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है तथा अगले दस दिन में हालात और बिगड़ सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने बताया कि इंग्लैंड में 637 लोगों की मौत हुई है। इसने एक बयान में कहा, ‘‘मरीजों की उम्र पांच साल से 104 वर्ष के बीच है। 48 से 93 वर्ष की आयु के बीच के 637 मरीजों में से 40 को पहले से कोई बीमारी नहीं थी।’’

एनएचएस ने बताया कि परिवार के अनुरोध पर वह पांच वर्षीय मरीज के बारे में और जानकारी नहीं देगा। लंदन के 13 वर्षीय लड़के इस्माइल मोहम्मद अब्दुलवहाब की कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कुछ दिनों बाद पिछले सप्ताह मौत हो गई थी। उसके परिवार ने बताया था कि उसे पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

वरिष्ठ मंत्री माइकल गोव ने बताया कि किशोर की मां और उसके भाई-बहन में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में सात स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के हल्के लक्षण दिखने के बाद खुद पृथक वास में रह रहे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए 23 मार्च को तीन सप्ताह के लॉकडाउन के आदेश दिए थे।