17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Covid-19: यूपी और कर्नाटक में मनाही बावजूद पढ़ी सामूहिक रूप से नमाज,...

Covid-19: यूपी और कर्नाटक में मनाही बावजूद पढ़ी सामूहिक रूप से नमाज, रोका तो बरसा दिए पत्थर, कई पुलिसकर्मी घायल

6

: देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने की कोशिशें जारी हैं। तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के साथ जहां यह वायरस तेजी से फैला है वहीं दूसरी तरफ लोग इसे रोकने की कोशिशों में भी बाधा बन रहे हैं। इंदौर के टाटपट्टी बाखल में जांच के लिए गई टीम पर पथराव की घटना के बाद अब यूपी और कर्नाटक में ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं।

यहां शुक्रवार को जुम्मे की नमाज समुहिक रूप से ना करने के निर्देश थे लेकिन लोग नहीं माने। जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो नमाज पढ़ने आए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जानकारी के अनुसार,

कर्नाटक के हुबली में एक मस्जिद में जब नमाजियों को सामुहिक रूप से नमाज पढ़ने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर ही पत्थर बरसा दिए। इस हमले में चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना हुबली के मंतूर इलाके की है। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर आर दिलिप ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।