17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना वायरस: सीआरपीएफ ने स्थापना दिवस समारोह किया रद्द

कोरोना वायरस: सीआरपीएफ ने स्थापना दिवस समारोह किया रद्द

1

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अगले सप्ताह होने वाले अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम को रद्द करने का शुक्रवार को फैसला किया। गुड़गांव में अधिकारियों के अकादमी परिसर में 19 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। इसमें केन्द्रीय बल के 3.25 लाख जवान पारम्परिक परेड में हिस्सा लेने वाले थे और हजारों सैनिक मार्शल कौशल का प्रदर्शन करने वाले थे।

बल ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जारी परामर्श के अनुरूप सीआरपीएफ स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम और 51वें बैच के डीएजीओ की पासिंग आउट परेड स्थगित कर दी गई है।’’ उसने कहा, ‘‘ सीआरपीएफ अपनी चिकित्सीय सुविधाओं को बढ़ाते हुए कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान में शामिल हो गया है।’’ उसके अधिकारियों के नए दल की परेड स्थापना दिवस समारोह के बाद 21 मार्च को होने वाली थी।