17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news वाहन चोर गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, एक कार बरामद

वाहन चोर गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, एक कार बरामद

7

बीटा-टू कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की कार बरामद की गई है। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी के वाहन कहां और किसे बेचते थे। आरोपी के खिलाफ दिल्ली व गौतमबुद्धनगर में कई मामले दर्ज हैं डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीटा-टू कोतवाली पुलिस शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर चूहड़पुर अंडरपास के समीप चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक मारुति सेलेरियो कार को रोककर जांच की गई तो उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच की तो पता चला कि कार चोरी की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमपाल निवासी ग्राम महडौली जिला संभल के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अंतर्राज्यीय वाहन चोर है। दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र से वाहनों की चोरी करता है और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाहर ले जाकर बेच देता है।