17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 8 मार्च तक हर गांव तक पहुंचेंगे आप के पोस्टर

8 मार्च तक हर गांव तक पहुंचेंगे आप के पोस्टर

4

आम आदमी पार्टी ने लखनऊ की बैठक के बाद जनता से जुड़ने के अभियान को तेज कर दिया है। आप की जिला इकाई ने अभी 23 मार्च तक राष्ट्रीय जागरण अभियान के तहत सदस्यता शुरू की है। साथ-साथ 8 मार्च तक हर विधानसभा में 5 हजार पोस्टर लगाने का लक्ष्य मिला है। जिले की तीनों विधानसभा नोएडा, दादरी व जेवर में कुल 15 हजार पोस्टर नजर आएंगे।

आप के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पार्टी की प्रदेश इकाई से जिले के सभी 333 गांवों की सूची मिल गई है। हम दिल्ली सरकार के मॉडल वाले पोस्टर हर गांव तक पहुंचाएगे। इसके साथ-साथ हर गांव तक अपनी उपस्थिति भी दर्ज करानी है। इसके लिए पार्टी 23 मार्च से अगले 90 दिनों तक जनसंवाद कार्यक्रम करेगी। पार्टी ने जनसंवाद कार्यक्रम को गांव, सोसायटी व सेक्टर में विभाजित करते हुए अपनी रणनीति बनाई है।