17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अहमदाबाद के महापौर के नेतृत्व में एक समिति ट्रंप का स्वागत करेगी

अहमदाबाद के महापौर के नेतृत्व में एक समिति ट्रंप का स्वागत करेगी

6

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि अहमदाबाद के महापौर बीजल पटेल के नेतृत्व में एक स्वागत समिति का गठन किया गया है जो 24 फरवरी को यहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा के सभी पहलुओं की देखरेख करेगी। रूपाणी ने पत्रकारों से कहा कि स्वागत समिति को ट्रंप के स्वागत और उनकी यात्रा से संबंधित तैयारियों का जिम्मा सौंपा गया है। रूपाणी से ऐसी समिति के संबंध में जानकारी होने के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा, ”शहर के महापौर की अध्यक्षता में आज एक स्वागत समिति का गठन किया गया है।

समिति में दो सांसद और पद्मश्री से सम्मानित कुछ व्यक्ति और विशिष्ट नागरिक शामिल हैं। समिति को ट्रंप के स्वागत और उनकी यात्रा से संबंधित तैयारियों का जिम्मा सौंपा गया है।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया को बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिनंदन समिति की आयोजक है। विदेश मंत्रालय के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री से यह बताने के लिये कहा था कि इस समिति में कौन-कौन हैं?