spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दो वाहनों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत

दो वाहनों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत

8

कानपुर जिले के बिल्हौर के मकनपुर के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बस ने एसयूवी को मंगलवार तड़के टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के उस वक्त हुआ जब आगरा से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही बस के चालक ने मकनपुर के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन ने डिवाइडर से टकराकर दूसरी दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एसयूवी में सवार छह लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में रखे गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।