17.6 C
New York
Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली चुनाव नतीजों पर चर्चा के लिए भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी महासचिवों...

दिल्ली चुनाव नतीजों पर चर्चा के लिए भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की

13

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के एक दिन बाद बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक करके चुनाव परिणाम पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और इसमें संगठन सचिव बी एल संतोष के साथ ही भाजपा के लगभग सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा नेताओं ने रेखांकित किया कि राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है और उसने मजबूती से चुनाव लड़ा।

उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय विधानसभा में अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर और बाकी बची आठ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नतीजे आने के बाद जनादेश को स्वीकार करते हुए नड्डा ने कहा था कि भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।