17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ‘छपाक’ की टीम से नाराज हुई लक्ष्मी अग्रवाल, फिल्म के मेकर्स बने...

‘छपाक’ की टीम से नाराज हुई लक्ष्मी अग्रवाल, फिल्म के मेकर्स बने वजह

3

दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘छपाक’ का  ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में है। इस फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर को देख फिल्म और एक्ट्रेस दोनों की काफी तारीफ की जा रही है। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल इस फिल्म के मेकर्स से खुश नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म के लिए मिली फीस से खुश नहीं हैं। लक्ष्मी को फिल्म के कॉपीराइट के लिए 13 लाख रुपये दिए गए थे। पहले लक्ष्मी दिए गए फीस से खुश थीं। लेकिन अब वो ज्यादा फीस की मांग कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मी की इसी मांग की वजह से उनके और ‘छपाक’ की टीम के साथ उनका विवाद चल रहा है। फिलहाल ये फिल्म 10 जनवरी को रीलीज हो रही है।