17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सामने आया मरजांवा का पोस्टर,सिध्दार्थ और रितेश का दिखा डेरिंग अवतार

सामने आया मरजांवा का पोस्टर,सिध्दार्थ और रितेश का दिखा डेरिंग अवतार

5

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की जोड़ी फिल्म एक विलेन के बाद फिर नजर आने वाली है। दोनो साथ में फिल्म मरजांवा में नजर आने वाले हैं। इस एक्शन लव स्टोरी ड्रामा में दोनों का लुक देखकर फैन्स खुश जरूर हो जाएंगे। दोनो के नए अलग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि आखिर सिद्धार्थ एक डेरिंग आदमी के रोल में कैसे लगेंगे।

अपने पहले लुक में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक जंग के मैदान में नजर आ रहे हैं। उनका लुक बहुत सॉलिड है। वो बहुत गुस्से में भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रितेश देशमुख को आप एक बौने के रूप में देखेंगे। उनके हाथ में बंदूक है और वे सिद्धार्थ का सामना करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों के आसपास आग लगी है और पीछे रावण का पुतला है।