17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कलंक की असफलता पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा ये

कलंक की असफलता पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा ये

1

 मल्टी स्टारर फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म की असफलता को लेकर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त किए हैइस फिल्म की असफलता को अब फिल्म में काम करने वाले स्टार्स ने भी मान लिया है। सबसे पहले आलिया ने इस बारे में कमेंट करते हुए कहा था कि जनता का जो फैसला है मंजूर है, अब सोनाक्षी सिन्हा का बयान सामने आ गया है।

सोनाक्षी सिन्हा खुदको अच्छा परफॉर्मर मानती हैं जो कि फेल्योर के समय में भी अच्छा परफॉर्म करना जानती हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि, फिल्म के पहलुओं की चिंता नहीं है क्योंकि वो उनके कंट्रोल से बाहर हैं।

हर फिल्म मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं आशा करती हूं कि हर फिल्म अच्छा करे। यह बैड लक रहा कि मेरी पिछली दो फिल्में नहीं चली। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और मैं आगे मेरा बेस्ट करने के लिए तैयार हूं।

बता दें फिल्म को लेकर प्रमोशन तो जबरदस्त किया गया लेकिन फिल्म दर्शकों के दिल और दिमाग पर जगह नहीं बना सकी है। फिल्म पांच दिनों में 66 करोड़ के करीब की कमाई कर पाई है और अब देश भर में स्क्रीन्स की संख्या भी घटा दी गई है बता करे सोनाक्षी की वर्क फक्ट की तो आने वाली फिल्म दबंग 3 में शूटिंग में बीजी हैं।