फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के बाद दोबारा एकता कपूर संग काम करेंगे अर्जुन कपूर

0

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिन्दगी कि वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अर्जुन कपूर कि अपकंमिग फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ इस साल 24 मई को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर निधारित होगी।

फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। जिससे लोगो कि तरफ से काफी अच्छा रिस्पान्स मिल रहा है। बता दें कि इस साल अर्जुन ने कई फिल्में साइन कि हैं। एक बार फिर अर्जुन कपूर एकता कपूर के साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

अर्जुन कपूर एकता कपूर के साथ साल 2017 में फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में काम करते हुए नज़र आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा कमाई नहीं कर पाई थी। इस फिल्म को चेतन भगत के नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित किताब के टाइटल से रिलीज किया गया था। इस ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब एक बार फिर से खबर है कि एकता और अर्जुन साथ काम करते हुए दिखेंगे।

सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म अभी शुरुआती डिसकशन्स में है। जल्द ही इस फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। एकता कपूर ने मोहित सूरी के बर्थडे पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘उन्होंने एक बहुत शानदार स्क्रिप्ट डिसकस की है।

बात करें अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की तो यह कहानी है एक ऐसे क्रिकमनल की जो खुद को भारत का ओसामा बताता है। कैसे पांच लोग भारत के ओसामा को बिना हथियार के तलाशने निकलते हैं किस तरह कितने कामयाब होते हैं, फिल्म की कहानी में इसी मिशन को दिखाया गया है। बता दें कि अर्जुन कपूर मलाइका के साथ अपने रिलेश्नशिप कि वजह से भी खबरों में बने रहते हैं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-