17.6 C
New York
Saturday, September 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood झांसी कि रानी के बाद अब पोलिटिकल रानी बनेगी कंगना रनौत…

झांसी कि रानी के बाद अब पोलिटिकल रानी बनेगी कंगना रनौत…

1

मणिकर्निका ‘द क्वीन ऑफ झांसी’ के बाद अब कंगना रनौत अभिनेत्री और तमिलनाडू कि पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म को एएल विजय डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म को दो भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म को ‘थलाइवी’ और ‘जया’ नाम से रिलीज़ किया जाएगा। खबर हैं कि इस फिल्म के लिए खास कंगना ने तकरीबन 24 करोड़ की मोटी फीस वसूली हैं।

जब कंगना से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा से क्षेत्रीय फिल्मों में काम करना चाहती थी क्योंकि जब भी हम तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश जैसी जगहों पर जाते हैं तो वहां जाने पर पता चलता है कि वहां लोग सिर्फ उन्ही फिल्मों को पसंद करते हैं जिन्हें लोकल फिल्म इंडस्ट्री बनाती हैं। तो कहीं ना कहीं उस हिस्से के साथ एक कनेक्ट कम हैं। मैं एक खास फिल्म का इंतजार कर रही थी और इसी दौरान मेरे पास ये फिल्म आ गई। ‘कंगना का मानना हैं कि जयललिता और उनकी ज़िंदगी की कहानी काफी मिलती जुलती हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी खुद की बायोपिक पर काम कर रही थी लेकिन दोनो कि कहानी काफी मिलती जुलती हैं। थलाइवी एक तमिल फिल्म होगी लेकिन इसे हिंदी में भी रिलीज़ किया जाएगा। कंगना ने ये भी कहा कि वे इस फिल्म के लिए तमिल सीखेंगी। अगर वो तमिल सीखने में बुरी तरह नाकाम रही तो फिल्म के मेकर्स डबिंग का ऑप्शन ढूंढेंगे। फिल्म बाहुबली और मणिकर्णिका की कहानी लिखने वाले राइटर केवी विजयेन्द्र प्रसाद ही इस फिल्म की कहानी लिख रहे हैं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-