17.6 C
New York
Monday, November 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड में नवंबर में भी गर्मी का अहसास, बारिश नहीं होने से...

उत्तराखंड में नवंबर में भी गर्मी का अहसास, बारिश नहीं होने से सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान

0

उत्तराखंड में बारिश नहीं होने के कारण नवंबर के आखिरी सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आमतौर पर इस महीने ठंड बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार दिन के समय चटक धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम के समय ही ठंड महसूस की जा रही है। खासकर मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के तापमान में भी खास गिरावट के आसार नहीं हैं। ऐसे में नवंबर के अंतिम सप्ताह में भी लोगों को सर्दियों की पूरी दस्तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 24 से 28 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में अब तक प्रदेश में बारिश सामान्य से 49 प्रतिशत कम हुई है। बारिश की कमी को मौसम में आए इस बदलाव की प्रमुख वजह माना जा रहा है।